spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

ब्रह्माकुमारीज़ ने महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगाई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी!

Date:

spot_img
ब्रह्माकुमारीज़ ने महाशिवरात्रि पर मंदिरों में लगाई आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी!
रुड़की-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र से जुड़े भाई बहनों ने महाशिव रात्रि पर्व पर आध्यात्मिक चेतना व परमात्मा शिव की याद के साथ विभिन्न शिवालयों में जाकर ईश्वरीय सन्देश दिया व आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाकर शिव भक्तों को परमात्मा शिव साधना का सशक्त माध्यम राजयोग की जानकारी दी।सेवा केंद्र प्रभारी बीके गीता के मार्गदर्शन में रुड़की के सिविल लाइंस शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन के निकट शिवालय, शेरपुर के निकट शनिदेव व शिव मंदिर, रुड़की के प्रसिद्ध काली मंदिर व झबरेड़ा व भगवानपुर  के ऐतिहासिक शिव मंदिर में आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी लगाकर व आध्यात्मिक सन्देश के जरिए लोगो को ईश्वरीय ज्ञान दिया। राजयोगिनी बीके गीता दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज भाई बहनों के माध्यम से महाशिवरात्रि पर भक्तों को परमात्मा शिव के अवतरण अर्थात जन्म का रहस्य बताकर उन्हें परमात्मा शिव का परिचय देना ही उनका लक्ष्य हैं।उन्होंने जानकारी दी कि महाशिवरात्रि वास्तव में बुराई रूपी विकारों को त्याग कर ईश्वरीय गुण धारण करने का महान पर्व है।इस अवसर पर ईश्वरीय सेवा में बीके सपना,बीके पारुल, बीके वर्षा, बीके पूनम,रामकुमार,शिवकुमार,रेखा,सुदेश,अमरेश,राजबाला , बीके कृष्ण छाबड़ा, अनिल कुमार, ,शिव कुमार धीमान ,भगवत,आदि मौजूद रहे।
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, “वोटर लिस्ट में चली कैंची!” “13.95 लाख नाम कम, 71.58 लाख मतदाता बाकी”

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विशेष...