spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

धामी सरकार मुस्लिम समुदाय के लोगों को देगी ईद किट का तोहफा

Date:

spot_img

धामी सरकार मुस्लिम समुदाय के लोगों को देगी ईद किट का तोहफा

प्रदेश सरकार ईद पर आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद किट का तोहफा देगी। तोहफे के रूप में मिलने वाले इस किट में कपड़े, दूध, ड्राईफ्रूट, चीनी, सेवई और चावल शामिल होगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा, बोर्ड की ऑनलाइन हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया है।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के मुताबिक किट में मां, बहनों और बेटियों के लिए कपड़े दिए जाएंगे। सीईओ को इस संबंध में निर्देश दिया गया है। निर्णय लिया गया है कि सभी वक्फ कमेटियों की ओर से यह किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिन कमेटियों के पास इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बड़ी कमेटियां इसके लिए उन कमेटियों का सहयोग करेंगी। वक्फ बोर्ड के कार्यालय में भी इसके लिए संपर्क किया जा सकता है।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बोर्ड बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बड़ी संख्या में लोग वक्फ की संपत्तियों में बहुत कम किराए पर रह रहे हैं। इन लोगों से अब सर्किल रेट के आधार पर किराया वसूला जाएगा। वहीं, अवैध कब्जेदारों पर भी कार्रवाई होगी। इन पर कार्रवाई के लिए वक्फ ट्रिब्यूनल में जल्द ही सरकार दो सदस्य नामित करेगी। बैठक में विधायक शहजाद, राउमुस्तेफअली, मनव्वर हसन, जीया नकवी आदि शामिल रहे।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक वक्फ बोर्ड की सैकड़ों एकड़ जमीन खुर्द बुर्द की जा रही है। इस तरह के लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लैंड फ्रॉड कमेटी में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। वहीं, सहस्त्रधारा क्रासिंग आजाद नगर कालोनी में अवैध कब्जे है। जिसे हटाकर इस स्थान पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपार्टमेंट, स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे।
spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी, “वोटर लिस्ट में चली कैंची!” “13.95 लाख नाम कम, 71.58 लाख मतदाता बाकी”

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विशेष...

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...