spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मंगलौर में मोइनुद्दीन अंसारी को चुनाव लड़वाएगी कांग्रेस

Date:

मंगलौर में मोइनुद्दीन अंसारी को चुनाव लड़वाएगी कांग्रेस

काजी और इस्लाम ने दिया समर्थन जनसभा में उमड़ी भीड़

मंगलौर। निकाय चुनाव में कांग्रेस ने भी अपनी पत्ते खोलते हुए निर्दलीय प्रत्याशी मोइनुद्दीन अंसारी को अपना समर्थन दे दिया। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं चौधरी इस्लाम के आवास पर जनसभा आयोजित की गई जिसमें भारी जन सैलाब नजर आया। इससे पूर्व भाजपा और हाजी सरबत करीम के पुत्र मोंटी जुल्फिकार ठेकेदार को अपना समर्थन दे चुके हैं।

मंगलौर में कांग्रेस ने पूर्व पालिका अध्यक्ष चौधरी इस्लाम को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन उनका नामांकन पत्र निरस्त हो गया। उनके द्वारा न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया लेकिन वहां भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। वहीं अब मंगलौर की जनता की निगाह इस ओर थी कि कांग्रेस का समर्थन अब किसे मिलेगा। आखिर लोगों के इस सवाल का जवाब भी मंगलवार देर शाम आयोजित जनसभा में भी मिल गया। विधायक क़ाज़ी निज़ामुद्दीन,जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जाती,और इस्लाम चौधरी ने निर्दलीय प्रत्याशी मोइनुद्दीन अंसारी को कांग्रेस की ओर से समर्थन देते हुए प्रत्याशी घोषित कर दिया। मोइनुद्दीन अंसारी निर्दलीय के रूप में मैदान में पहले से मौजूद थे। काजी निजामुद्दीन ने कहा कि अब कांग्रेस एकजुट होकर मोइनुद्दीन को चुनाव लड़वाएगी और जिताने का काम करेगी। जनसभा में हजारों समर्थक मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img
spot_img

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पूरी इंसानियत के लिए है पैगंबरे इस्लाम का पैगाम

पूरी इंसानियत के लिए है पैगंबरे इस्लाम का पैगाम मुंबई...

प्रोग्रेसिव कम्युनिटी ने किया 300 छात्रों एवं प्रतिभाओं को सम्मान

छात्रों के लिए प्रेरणा, आत्मबल और करियर निर्माण की...

दायित्व फाउंडेशन ने किया 300 मेधावी छात्रों का सम्मान

दायित्व फाउंडेशन ने किया 300 मेधावी छात्रों का सम्मान देहरादून।...