spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डॉ मधु सिंह बनी रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी का माहौल

Date:

spot_img

डॉ मधु सिंह बनी रुड़की भाजपा जिला अध्यक्ष, समर्थकों में खुशी का माहौल

मंगलौर (अकील अहमद) भाजपा ने उत्तराखंड के नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा ने उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को
नए जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुछ नए चेहरों को मौका दिया है। जबकि कुछ पुराने नेताओं को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंगलौर निवासी डॉक्टर मधु सिंह को रुड़की जिला अध्यक्ष बनाया गया है डॉ मधु सिंह के जिला अध्यक्ष की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। डॉक्टर मधु सिंह लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई है और मंगलौर कृषि मंडी समिति की चेयरमैन व कई विधानसभा की प्रभारी रह चुकी है। जिला अध्यक्ष बनने पर डॉक्टर मधु सिंह ने भाजपा आलाकमान का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि पार्टी ने उनको ज़िम्मेदारी दी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी। प्रदेश भाजपा नेतृत्व के अनुसार, यह बदलाव आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। नई नियुक्तियों से पार्टी को जिला स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img
spot_img

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related