155 बार रक्तदान करने पर पश्चिम बंगाल में नवाज़े गये वर्मा
देहरादून। यूथ रेडक्रास कमेटी एवं पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इण्डिया, देहरादून चैप्टर के नेशनल काउंसिल सदस्य अनिल वर्मा को 155 बार रक्तदान करने के साथ ही विगत 55 वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदाता प्रेरक के रूप में असाधारण योगदान पर पश्चिम बंगाल वालंटरी ब्लड डोनर्स सोसायटी ने ‘शहीद साजू मेमोरियल अवॉर्ड- 2025’ तथा सोसायटी ऑफ वालंटरी ब्लड डोनर्स, त्रिपुरा ने ‘सिल्वर जुबिली ब्लड डोनर-लाईफ सेवर बैज ऑफ
ऑनर’ से विभूषित किया गया।
उक्त सम्मान अनिल वर्मा को पश्चिम बंगाल के बोलपुर, बीरभूम स्थित नोबल पुरस्कार प्राप्त रविन्द्र नाथ टैगोर के गीतांजलि ऑडिटोरियम, शांति निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय स्टेट कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. अरूणोदय मंडल अध्यक्ष, वेबीवीबीडीएस, अति विशिष्ट अतिथि फैयाजुल हक़ काजल शेख़ सभाधिपति, जिला पंचायत बीरभूम, प. बंगाल व विशिष्ट अतिथि सोसायटी ऑफ वालंटरी ब्लड डोनर्स, त्रिपुरा के अध्यक्ष डॉ. प्रणव बनिक ने ‘शील्ड ऑफ अवॉर्ड’, अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र तथा ‘ब्लड डोनर-लाईफ सेवर सिल्वर जुबिली बैज ऑफ ऑनर’ प्रदान करके किया। रक्तदाता प्रेरक अनिल वर्मा ने कहा कि उनके जीवन का उद्देश्य है कि भारत में ‘ना तो किसी व्यक्ति की मृत्यु रक्त नहीं मिल पाने के हो और ना ही कोई व्यक्ति बिना रक्तदान किये मरे।
कांफ्रेंस में संस्था के महासचिव कबि घोष, मुख्य सलाहकार डॉ. केके बनिक, वरि. उपाध्यक्ष एडवोकेट अयूब अंसारी, उपाध्यक्ष शर्मिला घोष, सहसचिव डॉ. सुबर्ना गोस्वामी,सहा. सचिव पल्लब कुमार डे, डॉ. तंपन घोष, डॉ. देबबृत रॉय, डॉ. संजित चटर्जी, डॉ. सुजित सरकार, डॉ. दिबाकर घोष सहित उत्तराखंड, उड़ीसा, त्रिपुरा, हिमाचल, गुजरात आदि प्रदेशों के प्रतिनिधियों सहित पश्चिम बंगाल के 23 जिलों के लगभग 700 रक्तदाताओं, रक्तदाता प्रेरकों तथा ब्लड बैंक अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।





